भरतपुर: अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त और विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने की प्रेस वार्ता
भरतपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त और विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को जल संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया। जिले में विभिन्न विभागों और संस्थाओं की भागीदारी से अब तक 109 इवेंट किए जा चुके हैं।