मुरैना: 132 केवी सब स्टेशन जरेरुआ में जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, डॉक्टरों ने दी जानकारी
Morena, Morena | Feb 14, 2026 132 केवी सब स्टेशन जरेरुआ में एक जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार और सीपीआर देने की ट्रेनिंग दी गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर अनिल व्यास द्वारा कर्मचारियों को सीपीआर दिया गया। इस मौके पर शिविर में अमित मावई, डीई सीके जैन, एई अमित कुमार और जेई अंकित प्रजापति शामिल थे।