सिकंदरा: पिंडार्थू नहर पुल में दो दिन से लापता किसान का शव मिला, धान की फसल में पानी लगाने गया था, परिजनों में मचा कोहराम
सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था। मृतक के भाई मोहन