हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर हनुमानगढ़ टाउन में सीपीआईएम ने नगर परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में तय की रणनीति
टाउन के फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन धर्मशाला में मंगलवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हनुमानगढ़ की ओर से कार्यकर्ताओं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल द्वारा की गई। इस दौरान आगामी नगर परिषद हनुमानगढ़ के चुनावों को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई ।