विदिशा नगर: बुधवार शाम, खरीफ फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जिला अस्पताल में शव परीक्षण
बुधवार शाम को खरीफ फाटक के पास पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट मे आने से वैशाली नगर निवासी 75 वर्षीय मूलचंद राठौर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जीआरपी के अनुसार पटरी पर सर और धड अलग-अलग थे प्रथम दृश्टत आत्महत्या नजर आ रही थी। गुरुवार दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल मे उनका पीएम कराया गया। उनके बेटे के अनुसार पीतलमिल तरफ जाने के दौरान हादसा होना बताया।