चंदला: चंदला-बंसिया-गौहानी मार्ग पर भूमि पूजन के 8 महीने में बह गया 3.66 करोड़ का पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
चंदला विधानसभा क्षेत्र में 3.66 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का आधा हिस्सा तेज बारिश और पानी के बहाव में बह गया। चंदला-बंसिया-गौहानी मार्ग को जोड़ने वाले जुड़गुड़ू-विहारगंज मार्ग पर अटईया बाबा उमरी नाले में बने इस पुल के बहने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार मार्ग की लंबाई 3.40 किलोमीटर है और निर्माण की लागत 366.94 लाख रु है।