मनाली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक रोड पर टारिंग कार्य शुरू किया गया है। सड़क की बेहतर गुणवत्ता एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग द्वारा कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
बेहतर सड़कें, बेहतर सुविधाएँ और विकसित मनाली — यही हमारा संकल्प है :- भुवनेश्वर गौड़ Kullu Times Bhuvneshwar Gaur
Kullu, Kullu | Sep 6, 2026