डिंडौरी: पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने 9 पुलिस कर्मियों के पदोन्नति की उपरांत कराया पदभार ग्रहण
डिंडौरी एसपी आशीष खरे ने 9 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति के उपरांत बैच और स्टार लगाते हुए पदभार ग्रहण कराया और सभी कर्मचारियों को अपने नवीन दायित्व का पूर्ण ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। पुलिस विभाग ने शुक्रवार शाम 6:15 पर जानकारी दी। 8 कर्मचारियों को प्रधान आरक्षक और 1 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया।