कासगंज: कासगंज के BSA सूर्य प्रताप सिंह का मैनपुरी में हुआ तबादला, विकास कुमार सिंह बने कासगंज के BSA
कासगंज। जनपद कासगंज के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सूर्य प्रकाश सिंह का स्थानांतरण मैनपुरी कर दिया गया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद से आए विकास कुमार सिंह ने मंगलवार को कासगंज में बीएसए का कार्यभार ग्रहण किया।