सबौर: स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश के कारण मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद है
स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश के कारण भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल व सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लगातार दो दिनों तक ओपीडी बंद रहने से 10000 से अधिक मरीजों का इलाज रुक गया है जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना औसतन 2000 और सदर अस्पताल में औसतन रोजाना 1200 मरीज इलाज कराते हैं