मुरैना नगर: मुरैना गर्ल्स स्कूल में छात्राओं के आरोपों पर ABVP ने खोला मोर्चा,DEO कार्यालय में ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग।
मुरैना के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।ABVP ने DEO कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।परिषद ने आरोपों की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।जांच के दौरान छात्राओं पर दबाव नहीं बनाने की मांग भी कि।