जगदलपुर: राजीव भवन के सामने कांग्रेसियों ने ED और भाजपा सरकार का पुतला फूंका
राजीव भवन के सामने कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और ED का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल पीसीसी चीफ की जासूसी के लिए किया गया तथा ED का दुरुपयोग कर कांग्रेस पदाधिकारियो को परेशान करने का काम किया जा रहा है।