गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी के निर्देश पर हत्या के प्रयास के 10 और अन्य मामलों में 30 लोग गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या का प्रयास कांड,आईटी एक्ट,चोरी कांड,अपहरण कांड,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 40 को गिरफ्तार किया है।