अलग-अलग गांव से मारपीट करने के मामले में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। वहीं शहर कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर खलीलाबाद मजिस्ट्रेट न्यायालय रवाना किया गया। यह गिरफ्तारी शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु की गई है। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने सोमवार की सायं 5:00 बजे दी है।