पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने 4.17 ग्राम अवैध हेरोइन/चिट्ठा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने 4.17 ग्राम अवैध हेरोइन/चिट्ठा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने और शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश प्रसाद CI थानाधिकारी पुलिस थाना पीलीबंगा के नेतृत्व में वीर चंद सब इंस्पेक्टर ने मय टीम दौराने गस्त पीलीबंगा से पक्का भादवा रोड पर आरोपी मुकेश भादू को 4.17 ग्राम अवैध हेरोइन/ चिट्ठा सहित गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।