भीलवाड़ा: बापूनगर बस्ती में विराट हिंदू संगम की पूर्व संध्या पर निकली विशाल मशाल रैली, उमड़ा जन सैलाब
बापूनगर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार शाम करीब 7 बजे “संघ के 100 वर्ष – 100 मशाल” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विराट मशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली विराट हिंदू संगम की पूर्व संध्या पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भाग लिया।