भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पुलिस ने बुलडोजर एक्शन लिया, कंट्रोल रूम के सामने 150 प्रतिबंधित मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर किए चकनाचूर
भीलवाड़ा पुलिस ने शनिवार शाम कंट्रोल रूम के सामने अवैध रूप से प्रतिबंधित मॉडिफाइड बुलेट बाइक के साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया है। पटाखे जैसी आवाज कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और स्टंटबाजी के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई, जिसके तहत तकरीबन 150 साइलेंसर जब्त कर बुलडोजर से कुचल दिए गए। इस दौरान कार्रवाई को देखने मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।