भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी दानिश छिपा और रेखा साल्वी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया