तिर्वा: ठठिया के मचुआपुर गांव में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला तीन बच्चों के पिता का शव
Tirwa, Kannauj | Nov 28, 2026 ठठिया (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के मुचुआपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने 33 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। मृतक की पहचान रामकुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और तीन बच्चों का पिता था।