छोटीसादड़ी: गोमाबाईं नेत्रालय नीमच में नेत्रदान में अनुकरणीय योगदान देने पर कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को किया गया सम्मानित
गोमाबाईं नेत्रालय नीमच द्वारा आयोजित राष्टीय नेत्रदान पखवाड़ा समापन समारोह में मुख्य अतिथि नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, गोमाबाइ नेत्रालय के ट्रस्टी अनिल गोयल , डॉक्टर मुद्रा पाठक, व महावीर इंटरनेशनल छोटीसादड़ी केंद्र के अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी सचिव लोकेश जायसवाल,अशोक सोनी को नेत्रदान में उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु आभार पत्र देकर सम्मानित किया।