मदनपुर: थाना मोड़ से नकली नोट के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा, 2 बाइक और 2 मोबाइल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
मदनपुर पुलिस ने नकली नोट के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का उद्भेदन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मदनपुर थाना पुलिस ने बाइक जांच अभियान के दौरान नकली नोट के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के कुल 497 जाली नोट, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 48 हजार 500 रुपये बताई गई है, बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त