Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण* *मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली* *भीड़ को नियंत्रित करने क्यू मैनेजमेंट बनाने एवं मरीजों की बैठने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश* *दवाईयों की उपलब्धता, ओपीडी कक्ष एवं एनआरसी, बच्चा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया* *अपर मुख्य सचिव ने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए* ---- अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) श्री अशोक वर्णवाल ने सोमवार को जिला अस्पताल छतरपुर का औचक निरीक्षण कर विशेष निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम श्री प्रशांत अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने जिला अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने एवं ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही मरीजों एवं परिजनों की पर्याप्त बैठने की व्यवस्था करने एवं सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ मैनेजमेंट के लिए क्यू सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अस्पताल एवं पूरे परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का सही ढंग से ध्यान रखा जाए। साथ ही मरीजों को सही समय उपचार मिले। इस दौरान उन्होंने कुछ मरीजों से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी कक्ष, नेत्र, जन औषधि केन्द्र, बच्चा वार्ड, पीआईसीयू, एनआरसी, एसएनसीयू वार्ड, प्रतीक्षालय कक्ष, ब्लड बैंक, लैब सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। #chhatarpur

26 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

MORE NEWS

"छतरपुर में अवैध हथियारों के साथ रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो सामने आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव के बताए जा रहे हैं। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

#breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

"छतरपुर में अवैध हथियारों के साथ रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो सामने आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव के बताए जा रहे हैं। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। #breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 17, 2026

मौलाना जरजिस अंसारी को दी बागेश्वर धाम सरकार  ने  सीख...

#bageshwardhamsarkar

#shortvideo #bageshwar_dham_sarkar #ytshorts #hyderabad

मौलाना जरजिस अंसारी को दी बागेश्वर धाम सरकार ने सीख... #bageshwardhamsarkar #shortvideo #bageshwar_dham_sarkar #ytshorts #hyderabad

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 17, 2026

छतरपुर : मड़वा गाँव की गरीब परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, बनी यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर, गाँव में जश्न का माहौल

छतरपुर : मड़वा गाँव की गरीब परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, बनी यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर, गाँव में जश्न का माहौल

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 17, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ट्रांजिट विजिट, खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
-----
   प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ से खजुराहो एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे। खजुराहो  विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
  इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के लिए प्लेन से रवाना हुए।
@drmohanyadav51
@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
#chhatarpur

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ट्रांजिट विजिट, खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ----- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ से खजुराहो एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के लिए प्लेन से रवाना हुए। @drmohanyadav51 @cmmadhyapradesh @jansamparkmp #chhatarpur

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

छतरपुर के सटई रोड से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक सरेआम मारपीट और गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना ने इलाके में कानून व्यवस्था और युवाओं के बढ़ते आक्रामक व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पढ़ने-लिखने की उम्र में युवा हिंसा और मारपीट का रास्ता चुन रहे हैं? आखिर ऐसी घटनाओं पर लगाम कब लगेगी और अभिभावकों व समाज की क्या जिम्मेदारी है?
हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख, स्थान और घटना की पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। यदि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने आती है, तो उससे मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
आप इस वायरल वीडियो को लेकर क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।

#breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

छतरपुर के सटई रोड से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक सरेआम मारपीट और गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना ने इलाके में कानून व्यवस्था और युवाओं के बढ़ते आक्रामक व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पढ़ने-लिखने की उम्र में युवा हिंसा और मारपीट का रास्ता चुन रहे हैं? आखिर ऐसी घटनाओं पर लगाम कब लगेगी और अभिभावकों व समाज की क्या जिम्मेदारी है? हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख, स्थान और घटना की पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। यदि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने आती है, तो उससे मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी। आप इस वायरल वीडियो को लेकर क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। #breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 17, 2026