🌊 बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक
प्रबंध निदेशक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड-सह-प्रभारी सचिव, खगड़िया श्री राहुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में बाढ़ राहत एवं प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर, भा.प्र.से., जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव, जदयू जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शत्रुधन भगत सहित जिला बीस सूत्री के सदस्य श्री मोहम्मद शहाबुद्दीन, श्रीमती नीलम वर्मा, श्री इंद्र भूषण कुशवाहा, श्रीमती बंदना कुमारी, श्री राजेश कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा स्थानीय आवश्यकताओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। प्राप्त सुझावों एवं क्षेत्रीय जानकारी के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
Khagaria, Bihar | Sep 18, 2026