मनेर: मनेर दरगाह पहुँचे सांसद मनोज झा ने बाबा मखदूम के मजार पर किया चादरपोशी, पीएम पर साधा निशाना
Maner, Patna | May 29, 2024 मनेर दरगाह पहुंचे सांसद मनोज झा ने बाबा मखदूम के मजार शरीफ पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। इसके अलावा उन्होंने चारहजार मोहल्ला, माधोपुर समेत कई गांव में लोगों से मुलाकात करते हुए चर्चाएं की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री और उनके पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में दो भाइयों के लड़वाने के लिए जुटे हुए है।