विदिशा: ग्राम सोराई के पूर्व सरपंच पति अपने बेटों के साथ पहुंचे SP आफिस,गांव के ही दबंग से परेशान होकर आत्महत्या की चेतावनी
जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम चौरई में पूर्व सरपंच सुंदर सिंह मालवीय अपने दो बेटों के साथ शनिवार शाम 6 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे, लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट गाली गलौज करने का आरोप लगाया साथ ही बताएं कि पिछले 15 सालों से वह गांव के सभी लोगों को इसी प्रकार से डराने धमकाने मारपीट करने का काम करता रहा है।