चित्तौड़गढ़: आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु नए कोर्ट में बैठक का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 13 फरवरी 2024 न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ स्थित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के कार्यालय में न्यायिक अधिकारीगणों के साथ बैठक आयोजित की गई और विचार विमर्श किए गए।