चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आरोपी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ ₹100000 के आर्थिक दंड से दंडित किया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर अफीम लेकर खड़े अशोक पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चालान पेश करने के बाद आज आरोपी को न्यायालय ने दोषी मानकर सजा सुनाई है।