चित्तौड़गढ़: घासलों का खेड़ा में जमीनी रंजिश में 5 साल के मासूम बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाये
घासलो का खेड़ा में जमीनी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने मासूम बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। दरअसल, लेहरू लाल सुथार और रामलाल पुत्र प्रथू जाट के बीच जमीन विवाद चल रहा है। लेहरू के परिजन सामाजिक कार्यक्रम में गए थे जिसका रामलाल ने फायदा उठाया और पेट्रोल से भरी बोतल आग लगाकर लेहरू के 5 साल के पोते लविश पर फेंक दी।