चित्तौड़गढ़: देवरी गांव में फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में हुई मौत
देवरी गांव में फसल की सिंचाई के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम करकर शव परिजनों को सौंप दिया। सहायक पुलिस उप निरीक्षक सोहनलाल चावला के अनुसार देवरी निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र कालूराम डांगी को मंगलवार सुबह फसल की सिंचाई के दौरान करंट का झटका लग गया था।