लोनी: अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने तीन बच्चियों के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Loni, Ghaziabad | Feb 21, 2025 अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली तीन छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। अंकुर विहार थाना पुलिस को एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनके पडोस मे रहने वाले एक युवक द्वारा उनकी दो छोटी बच्चियों तथा उनके पडोस मे रहने वाली एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार।