लोनी: सिरोलो गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Loni, Ghaziabad | Feb 13, 2025 लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में गुरूवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार नाले में घुस गई। और सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।