लोनी: लोनी बॉर्डर पुलिस ने दीपक की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Loni, Ghaziabad | Feb 21, 2025 गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने दीपक की हत्याकांड मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कटर ब्लेड, म्रतक दीपक का खून लगा लोवर, म्रतक का चेक बुक का कवर, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और 20 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।