लोनी: लोनी बॉर्डर पुलिस ने दीपक की हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Loni, Ghaziabad | Feb 19, 2025 गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। संगम विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी और पड़ोसी युवक की हत्या कर दी और उसकी लाश को अपने ही घर में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या की इस वारदात को रुपयों के लालच में अंजाम दिया गया था।