लोनी: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने महिलाओं और बच्चियों को छावा फिल्म निःशुल्क दिखाने की मांग की
Loni, Ghaziabad | Feb 21, 2025 गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर का 'छावा' फिल्म को लेकर शुक्रवार शाम तीन बजे बड़ा बयान सामने आया है. इसी कड़ी में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री को खत लिखा है। इस खत में उन्होंने मांग की है कि 'छावा' फिल्म को महिलाओं और बच्चियों के लिए निशुल्क किया जाए.