मलारनाडूंगर: कुंडली नदी गांव के समीप बनास नदी में आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत
मलारना डूंगर उपखंड के कुंडली नदी गांव के श्मशान घाट के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बनास नदी में मगरमच्छ आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय निवासी नरेंद्र मीणा मीठालाल मीणा आदि ने बताया कि भैंसों को पानी पिलाने गए तब मगरमच्छ चट्टानों पर बैठा हुआ था। घटना की सूचना ग्रामीणों को दी उसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे परंतु मगरमच्छ पानी में ओझल हो गया।