ग्राम मैदारानी में “बोरी बंधान” निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान
---
खण्डवा जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत नदी नालों में बहते पानी को रोककर आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से गांव-गांव में बोरीबंधान संरचनाएं बनाई जा जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड खालवा के ग्राम मैंदारानी में बोरी बंधान गतिविधि आयोजित की गई। नवांकुर संस्था ज्ञान गंगा संस्थान एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर 105 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संचय एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मुन्नीबाई, सचिव श्री दीपक लौवंशी, परामर्शदाता मोहन रोकड़े एवं तीरथ सिंह देवड़ा सहित के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक श्रमदान कर जल संरक्षण के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026