मटिहानी: रामदीरी पंचायत-1 में NTPC द्वारा खनन किए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, लोगों में हो रही कई बीमारियां
मटिहानी प्रखंड अंतर्गत रामदीरी पंचायत-1 के मीनापुर, चकबली गांव के समीप बोरोफिट से एनटीपीसी द्वारा खनन किया जा रहा है. खनन के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया. ग्रामीण बबलू कुमार, जितेंद्र कुमार ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा छाय का निस्तारण करने की वजह से क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है. लोगों में बीमारियां हो रही है.