बल्देवगढ़: नगर के वार्ड-6 में 14 वर्षीय नाबालिग लड़का घर से बिना बताए हुआ लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ नगर के वार्ड-6 में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़का घर से बिना बताए लापता हो गया। पीड़ित मां ने पुलिस थाने में पहुंचकर बताया कि शनिवार को उसका पुत्र सुमित रजक घर से बिना बताए लापता हो गया है। पुलिस ने नाबालिक लड़के की मां अनीता रजक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।