देहरा ।। News123 ।। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ चिंतपूर्णी के दरबार में माता वैष्णो देवी क्लब जागराओ की तरफ से शनिवार रात 37वें विशाल जागरण का आयोजन किया गया मां वैष्णो देवी क्लब चिंतपूर्णी के दरबार में पिछले 37 सालों से हर वर्ष सावन में लेकर बाद विशाल जागरण का आयोजन करवाता है हालांकि करोना काल में एक जागरण यह क्लब नहीं करवा पाया जागरण के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि यह सब माँ चिंतपूर्णी की कृपा से हो रहा है और हर वर्ष जागरण में हजारों की तादाद में भगतगण पंजाब और अन्य राज्यों से जागरण की शोभा बढ़ाने के लिए मां के दरबार पहुंचते हैं इस बार जागरण में पंकज राज और रोशन प्रिंस ने माँ चिंतपूर्णी जी के भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया क्लब की तरफ से रजनीश कुमार सुनील कुमार,टीटू,जोगी,राजीव अग्रवाल कमेटी के सदस्य कमेटी के सदस्य ने बताया कि जागरण में पंजाब और जगराओं के लोगों के आशीर्वाद से ही यह भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है हिमाचल में मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने पर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद पुजारी परिवार का सहयोग और स्थानीय लोगों का साथ ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है
Dera Gopipur, Kangra | Sep 20, 2026