प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बिक्रम ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में केंद्रीय परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
जसवां-प्रागपुर।। #News123 ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जसवां-प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों को मिली विभिन्न केंद्रीय सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से आरा चौक से जोड़बड़ तक सड़क निर्माण, क्षेत्र के समीप केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण तथा रेलवे लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को विकास की नई सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिली है और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।
उन्होंने कहा कि समस्त क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश उनके सशक्त नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।