जशपुर: वंदे मातरम की जयघोष के साथ दौड़ा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने लिया हिस्सा
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की शाम 4 बजे को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जयस्तंभ चौक जिला अस्पताल से शुरू हुई दौड़ बस स्टैंड चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत और कलेक्टर रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ क