नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद की निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन, कुल चार मामले पर हुई सुनवाई
भूमि विवाद निपटारे के लेकर नावकोठी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों की भीड़ नगण्य रही। हालांकि इस दौरान कुल चार मामले की सुनवाई कर अगली तिथि तय की गई। मौके पर सीओ सूरज कुमार, थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार,राजस्व कर्मचारी शंभू पासवान अरुण कुमार आदि मौजूद थे।