कर्वी: चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान को रात में सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर
चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि 1 बजे खेत में काम कर रहे किसान प्रेम शंकर को जहरीले सर्प ने डस लिया। जमीर कॉलोनी निवासी किसान की हालत बिगड़ने पर पहले सीएचसी मऊ और फिर जिला अस्पताल सोनपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।