गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: मगध मेडिकल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।जिसमे बताया कि जब होटल में खाना खाने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीटा।