लंभुआ: करनपुर में तेज़ बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से भैंस के बछड़े की हुई मौत
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र करनपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिर गया।जिसकी चपेट में पड़ोस के पूर्व प्रधान लल्लन वर्मा का मकान आ गया।जिसमें बंधे भैंस के बछड़े की दबने से मौत हो गई।ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है।संबंधित विभाग व अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।