लंभुआ: भारतीय किसान यूनियन ने नई तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक, SDM को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में लंभुआ स्थित नई तहसील में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में किसानों ने नहरों में पानी न आने,बिजली कटौती,पुलिस उत्पीडऩ आदि समस्याओं पर चर्चा की।बैठक के बाद SDM विदुषी सिंह को समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया।इस मौके पर अरविंद उपाध्याय,करीम खां,रमेश दूबे आदि मौजूद रहें।