लंभुआ: नौगंवा गांव में शिकायती पत्र पर पहुंचे DC मनरेगा, पत्रकारों को जवाब देने से कतराए, बोले- बाइट देने का नहीं है अधिकार
लंभुआ क्षेत्र के नौगंवा गांव निवासी रवींद्र दूबे उर्फ मुन्ना के शिकायती पत्र पर DC मनरेगा के.डी गोस्वामी ने पहुंचकर स्थलीय जांच की।रवींद्र दूबे का आरोप है कि गांव में मौजूद तालाब को JCB से खोदा गया है।जबकि मजदूरों के नाम पर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया गया है।पंचायत भवन में मौजूद मजदूरों ने अपनी शिकायत उनके समक्ष रखी।इस दौरान वह पत्रकारों से बचते नज़र आए।