लंभुआ: नरहरपुर स्थित सहकारी समिति के गोदाम में भरा पानी,यूरिया व पोटाश की सैकड़ों बोरी हुई खराब
लंभुआ ब्लाक क्षेत्र के नरहरपुर गांव स्थित सहकारी समिति के गोदाम में पानी भर गया।जिसकी वजह से वहा रखी सैकड़ों यूरिया व पोटाश की बोरियां खराब हो गई।समिति सचिव रामू सोनी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी गोदाम के अंदर तक आ गया।जिसकी वजह से गोदाम में रखी बोरियां भीगने से खराब हो गई।