लंभुआ: पखरौली गांव में धर्म परिवर्तन कराने वाले 2 आरोपियों की जमानत याचिका जिला जज ने की खारिज
कोतवाली देहात के पखरौली गांव में धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपितों की जिला जज प्रकाश पांडे ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।भाजपा नेता सुमन राव कोरी के प्रार्थना पत्र पर अच्छेलाल,राजीव कुमार,मुकेश कुमार व सुभाष के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजा गया था।जिसमें आज मुकेश व अच्छेलाल का जमानत प्रार्थना पत्र जिला जज ने निरस्त कर दिया है।