मुरार: गोली लगने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, खुद कार चलाकर थाने पहुंचा घायल युवक
Morar, Gwalior | Jun 21, 2026 ग्वालियर में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भगवती कॉलोनी निवासी धीरेंद्र राणा पर ग्राम दुहिया में कट्टे से फायर किया गया। गोली लगने के बाद भी घायल युवक ने हिम्मत नहीं हारी और खुद कार चलाकर पहले थाने पहुंचा, फिर इलाज के लिए अस्पताल गया। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 9 बजे दी गई।